{"_id":"646cf6e9d65e0de5c8039494","slug":"farrukhabad-misdeed-on-the-pretext-of-marriage-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, असम की युवती ने एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, असम की युवती ने एसपी से लगाई गुहार
Tue, 23 May 2023 10:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद में मौसी के घर आई असम की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ने कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई है। असम के जनपद कामरूप निवासी युवती की मौसी कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती है। एक वर्ष पहले युवती मौसी के घर पर आई थी।
उस दौरान पड़ोसी महिला ने अपने पुत्र से युवती की शादी का प्रस्ताव रखा। युवती की मौसी ने उसकी मां से बात की और शादी करने पर हामी भर दी। युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर युवक ने मंदिर में माला डालकर फोटो खिंचवा ली। वह युवती को अपने घर ले गया। वहां पत्नी की तरह रखने लगा।
वहां युवक के भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इसकी शिकायत मौसी से की। मौसी ने 13 मई को पंचायत कराई। वहां सभी ने आगे से गलती नहीं होने का वादा करके मामले को रफा-दफा कर दिया। घर पहुंचने पर युवक व उसके परिवार के लोग उसको ठिकाने लगाने की योजना बनाने लगे। इसकी सूचना युवती ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद युवती को मौसी की सुपुर्दगी में दे दिया। युवती ने मंगलवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले में युवक व उसके भाई सहित परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी ने कोतवाल को जांच करने के आदेश दिए हैं।