फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad jail ruckus: Shivam died due to excessive bleeding after being shot

फर्रुखाबाद जेल बवाल: गोली लगने पर अधिक रक्त बहने से हुई शिवम की मौत, तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

Mon, 08 Nov 2021 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Nov 2021 11:00 PM IST
सार

डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. शिवप्रकाश, डॉ. योगेंद्र सिंह ने बंदी के शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान सीएमओ भी पोस्टमार्टम में डटे रहे। गोली लगने पर अधिक रक्त बहने के कारण शिवम की मौत हुई मानी गई है।

विज्ञापन
Farrukhabad jail ruckus: Shivam died due to excessive bleeding after being shot
फर्रुखाबाद जेल में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद में जिला जेल के बंदी शिवम की गोली लगने पर अधिक रक्त बहने के कारण मौत हुुई है। सीएमओ की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों के पैनल से देर रात वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। बंदी के शव की कोख से बुलेट बरामद की गई।
विज्ञापन


रविवार को राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जैनापुर निवासी बंदी शिवम पेट फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसको  लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई पहुंचने पर शिवम को वहां के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


रात को लोहिया अस्पताल में शिवम का डॉक्टर ओपी सिंह ने एक्सरे किया था, जिसमें बुलेट दिखी थी, लेकिन कोई भी अधिकृत जानकारी नहीं दी गई थी। सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा  की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में 12 बजे डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. शिवप्रकाश, डॉ. योगेंद्र सिंह ने बंदी के शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान सीएमओ भी पोस्टमार्टम में डटे रहे। गोली लगने पर अधिक रक्त बहने के कारण शिवम की मौत हुई मानी गई है। गोली उसके बायीं कोख से पेट को चीरती हुई दायीं कोख में जाकर फंस गई। पोस्टमार्टम में कोख के पास हड्डी में फंसी बुलेट डॉक्टरों ने बरामद कर सील कर दी। बुलेट सहित बंदी शिवम के कपड़े आदि पुलिस के हवाले कर दिए गए। 

अफसरों के माथे पर चिंता की लकीरें
बंदी शिवम के एक्सरे कराने से लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में सीओ सिटी प्रदीप सिंह, शहर कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला, फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल वहां डटे रहे। कई बार सीएमओ व पुलिस अधिकारियों में एकांत में वार्ता भी की गई।

एक्सरे में बुलेट की पुष्टि व पोस्टमार्टम में बुलेट निकलने पर पुलिस अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रहीं थीं।  जेल के डिप्टी जेलर अखिलेश मिश्रा भी बंदीरक्षक के साथ वहां पर डटे हुए थे। सीएमओ सहित तीनों डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

एसपी ने किया था दावा, नहीं चली गोली 
रविवार को उपद्रव की घटना के समय बंदियों को नियंत्रण करने के दौरान जेल में कई राउंड फायर होने की आवाज बाहर लोगों ने सुनी थी। इसपर एसपी अशोक कुमार मीणा ने जेल में फायरिंग के सवाल को सिरे खारिज करते हुए दावा किया था कि जेल में फायरिंग नहीं हुई है।

आगजनी के दौरान आरओ व बैटरियां आदि फटी थीं, उन्हीं की आवाज बाहर आई और गोली चलने की आवाज समझ बैठे। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर गोली किसने चलाई ? जो तमंचा जिला जेल की बाउंड्रीवाल के पास पड़ा मिला है, क्या उससे भी जेल के अंदर फायरिंग की गई और बाद में उसे बाहर फेंक दिया गया। यह पुलिस की जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed