{"_id":"5e33b8ce8ebc3e4b36326884","slug":"farrukhabad-hostage-case-subhas-wife-rubi-rubi-mob-lynching-she-died-during-treatment-in-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: आरोपी सुभाष की पत्नी हुई गुस्से का शिकार, महिलाओं ने पुलिस के सामने पीटा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: आरोपी सुभाष की पत्नी हुई गुस्से का शिकार, महिलाओं ने पुलिस के सामने पीटा, गई जान
Fri, 31 Jan 2020 10:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षित बचाए बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक सिरफिरे ने 23 बच्चों को बंधक बनाने के मामले में ग्रामीणों की पिटाई से घायल हुई आरोपी की पत्नी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। मामले में आरोपी और उसकी पत्नी की मौत हुई है।
दरअसल, कथरिया गांव में गुरुवार को सुभाष बाथम की बेटी गौरी (5) का जन्मदिन था। सुभाष ने बेटी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने का निर्णय किया। उसने मोहल्ले के 21 बच्चों को आमंत्रित किया। बच्चों ने जन्मदिन मनाया। फिर इन बच्चों को बाथम ने शाम चार बजे तहखाने में बंद कर दिया।
इसके बाद शराब के नशे में छत पर चढ़ गया। वहां वह चीखने लगा कि अब उसे पुलिस से पकड़वाने का नतीजा भुगतना पड़ेगा। गांव वालों की सूचना पर कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने सुभाष को बाहर निकलने के लिए कहा तो वह तमंचा ले आया और पुलिस को ललकारते हुए फायरिंग करने लगा। चार-पांच फायर करने के बाद हथगोला फेंका। घटना से गांव में दहशत फैल गई।

हथगोले से निकली गिट्टी कोतवाल राकेश कुमार के हाथ में व दीवान जयवीर यादव के पैर में लगी। इस बीच सुभाष कमरे में गया तो मौका देख पुलिस छत पर पहुंच गई और सुभाष को कमरे से निकालने की कोशिशें करने लगी। सूचना पर कई थानों की फोर्स भी आ गई।
12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को बचाने के लिए पुलिस आरोपी के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। इसी दौरान आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर फायर किया जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को मार गिराया गया।
वहीं, इससे पहले ग्रामीणों ने देर रात घर में पथराव भी किया। पुलिस ने बातचीत में सुभाष को उलझाया और एक टीम ने पीछे से अपहरणकर्ता सुभाष के घर का गेट तोड़ना शुरू किया। जिसके बाद 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल निकाल लिया और पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को मार गिराया गया।
इस दौरान आरोपी सुभाष की पत्नी रूबी गांव पर गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने रूबी को जमकर पीटा। किसी तरह से पुलिस ने रूबी को महिलाओं से छुड़ाया और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान रूबी ने दम तोड़ दिया।