Farrukhabad: गंगा के कटान से दिलीप की मड़ैया में चार और मकान समाए, 13 घरों पर मंडराया खतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:24 PM IST
सार
Farrukhabad News: बांधों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान ने विकराल रूप ले लिया है। सदर तहसील के दिलीप की मड़ैया गांव में शुक्रवार को चार और मकान गंगा की तेज धारा में समा गए। इसके साथ ही पिछले दो दिनों में नदी में समाने वाले मकानों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। वहीं 13 अन्य मकान पूरी तरह कटान के मुहाने पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
दिलीप की मड़ैया में मकान तोड़ते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala