{"_id":"63ba8229d3bdc3156751f18f","slug":"farrukhabad-farmer-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: आलू बेचने जा रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: आलू बेचने जा रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 08 Jan 2023 02:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Jan 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
किसान अजय पाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में ट्रैक्टर से आलू बेचने जा रहे किसान की पिकअप की टक्कर से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए शमशाबाद थाना पुलिस को सूचना दी। थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर मंगली निवासी मृतक किसान अजय पाल (45) पुत्र कालीचरण अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर से आलू बेचने रात 10:00 बजे घर से जनपद शाहजहांपुर के कस्बा जलालाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
कोलाघाट के पास ट्रैक्टर से पेशाब के लिए चारों लोग सड़क पर उतरे उसी समय पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक किसान के 3 पुत्र सचिन, सबनेश और अंकित हैं। मृतक की पत्नी राम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन