{"_id":"6a87febea0eb5d5a2a0fdde7","slug":"farrukhabad-dm-played-cricket-with-children-during-a-school-inspection-bringing-smiles-to-their-innocent-faces-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: 'जब पिच पर उतरीं डीएम’, स्कूल निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, खिले मासूमों के चेहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: 'जब पिच पर उतरीं डीएम’, स्कूल निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, खिले मासूमों के चेहर
Fri, 21 Aug 2026 01:01 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:01 PM IST
सार
Farrukhabad News: फतेहगढ़ स्थित संकेत राजकीय विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उनके साथ क्रिकेट भी खेला, जिससे छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ के जेएनवी रोड स्थित संकेत राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला तो उनके चेहरे खिल गए। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने निरीक्षण के दौरान बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता देखी। बच्चों से संवाद कर जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ शैक्षिक प्रगति पर विशेष ध्यान दें। इससे बच्चों में सीखने की क्षमता और विषयों के प्रति रुचि विकसित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने सफाई, पेयजल, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाएं भी देखीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए उनके साथ क्रिकेट खेला। उन्होंने कक्षा कक्षों में प्रकाश व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। कंप्यूटर कक्ष में उन्होंने बच्चों को तकनीकी शिक्षा बढ़ाने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन