फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: DM arrived to inspect flood affected areas, said- victims will get housing under the scheme

Farrukhabad: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे DM, बोले- पीड़ितों को मिलेंगे योजना के आवास, ये निर्देश भी दिए

Wed, 17 Jul 2024 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jul 2024 06:10 PM IST
सार

Farrukhabad News: बाढ़ प्रभावित राजेपुर का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों के लिए पांचाल घाट पर बेरीकेडिंग व सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि आठ बाढ़ पीड़ितों को योजना के आवास मिलेंगे।

विज्ञापन
Farrukhabad: DM arrived to inspect flood affected areas, said- victims will get housing under the scheme
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रूखाबाद के अमृतपुर में जिलाधिकारी ने मंगलवार को राजेपुर के बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कड़क्का बांध व अलादपुर भटौली की हकीकत देखी। उन्होंने रामगंगा नदी के किनारे झोपड़ी में रह रहे आठ परिवारों को प्रधानमंत्री योजना के आवास देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी से होते हुए कड़क्का तक भ्रमण किया। उन्होंने रामगंगा नदी के किनारे बसे गांव अलादपुर भटौली पहुंचकर सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया तटबंध देखा। डीएम ने नदी के किनारे रह रहे आठ परिवारों से पूछताछ कर समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उन्हें रहने के लिए भूमि दी गई थी। उसे तीन दिन पूर्व ही लेखपाल ने नाप कर कब्जा दिलाया है। डीएम ने पूछा कि वह लोग जगह मिलने के बाद घर क्यों नहीं बना रहे हैं। इस पर कुछ ग्रामीणों ने रुपये न होने तो किसी ने बारिश होने की बात कही। इस पर डीएम ने बीडीओ अतुल राठौर को निर्देश दिए कि कटान से प्रभावित आठ परिवारों का सर्वे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पात्रों को आवास दिए जाएं। जिनके आवास बाढ़ में कट गए, उन्हें मुआवजा दिया जाए। डीएम ने एडीओ पंचायत अजीत पाठक को गांव में रुककर सभी पात्र व्यक्तियों की सूची बनाकर आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, सीएमओ अवनींद्र कुमार, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम अतुल कुमार सिंह, तहसीलदार करमवीर सिंह मौजूद रहे।

रामगंगा का जलस्तर 10 सेमी. घटकर चेतावनी बिंदु के नीचे पहुंचा
रामगंगा नदी के जल स्तर में दूसरे दिन भी गिरावट आई है। रामगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से 10 सेमी घटकर 136.50 मीटर पर आ गया है। जलस्तर कम होने से गांवों में भरा बाढ़ का पानी निकल गया है। खो हरेली रामनगर बैराज से 779 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर कम होने से गांव कोलासोता के पास कटान होने लगा है। गांव गुलरिया, चपरा नीचे वाला, हीरानगर, ख़ाखिन आदि गांव के रास्ते से पानी निकल जाने से आवागमन चालू हो गया है। वहीं गंगा के जलस्तर में 5 सेमी की गिरावट आई। गंगा का जलस्तर 135.35 से घटकर 135.30 मीटर पर पहुंचा गया। नरौरा बांध से गंगा में 25060 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
 

कांवड़ियों के लिए पांचाल घाट पर बेरीकेडिंग व सफाई कराने के निर्देश
सावन में कांवड़ यात्रा व गंगा स्नान को देखते हुए जिलाधिकारी ने मंगलवार को पांचाल घाट व हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा स्नान के लिए बैरिकेडिंग कराने, गहरे पानी में स्नान प्रतिबंधित होने का चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने सावन में निकलने वाली कांवड़ यात्रा व गंगा स्नान को देखते हुए पांचालघाट का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल व सीओ सिटी प्रदीप सिंह अपनी देख-रेख में पांचालघाट गंगा तट पर स्नान वाले क्षेत्र में दोनों तरफ बैरिकेडिंग कराएं। जिन स्थानों पर पानी गहरा है, वहां स्नान प्रतिबंधित है के चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। घाट पर प्रकाश व सफाई की व्यवस्था ग्राम पंचायत की ओर से की जाएगी। चौराहे से घाट तक प्रकाश व सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी गई है। डीएम ने गंगा के दोनों तरफ उद्घोषणा करने के लिए माइक और लाउडस्पीकर लगाने के निर्देश दिए।

 

हाईवे पर गड्ढे भरने के निर्देश
जिलाधिकारी ने पांचालघाट से रामगंगा पुल तक हाइवे का निरीक्षण किया। उन्हें हाईवे के गहरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ा। सावन में कांवड़ियों के जत्थों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाईवे के दोनों ओर पटरी सही कराने के साथ सड़क के गड्ढे भरे जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को यात्रा के दौरान डबरी, जमापुर मोड़, राजेपुर व अमृतपुर पर 24×7 मेडिकल शिविर संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed