{"_id":"62ccf2a9cdda7615994a5f46","slug":"farrukhabad-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-mango-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा कोहराम
Tue, 12 Jul 2022 09:36 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:36 AM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी राजू (35) का शव मंगलवार सुबह गांव के पास एक आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला। जानकारी पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने गांव के एक युवक पर लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। राजू के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। राजू इकलौता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन