{"_id":"637b12435813607cc66382e3","slug":"farrukhabad-crime-dead-body-of-farmer-found-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Crime: किसान का शव खेत में पड़ा मिला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Crime: किसान का शव खेत में पड़ा मिला, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 21 Nov 2022 11:27 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:27 AM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में खेत में किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव हब्बापुर निवासी किसान खेमकरण (55) का शव पड़ोसी गांव मूसाखिरिया निवासी पूर्व प्रधान लल्लू कटियार के खेत में सोमवार सुबह औंधे मुंह पड़ा मिला। सूचना पर खेमकरण का बेटा अर्चित पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि पिता रविवार को कोठी बाजार में बकरी लेकर गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने खोजबीन की पर पता नहीं चला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल की हालत और शरीर को देखने से आशंका जताई जा रही है कि किसी जानवर के हमले से खेमकरण की मौत हुई है। खेमकरण की बकरी के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। बेटे ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन