फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Constable Chased and Beaten; FIR Registered Against 16

Farrukhabad: सिपाही को दौड़ा-दौड़कर पीटा, 16 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, मारपीट के आरोपी तीन लाइनमैन हिरासत में

Thu, 14 May 2026 09:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 14 May 2026 09:48 PM IST
सार

Farrukhabad News: सिपाही से मारपीट का मामला सामने आयाहै। मारपीट के आरोपी तीन लाइनमैन को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Constable Chased and Beaten; FIR Registered Against 16
सिपाही से मारपीट का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही को दौड़ा-दौड़कर पीटने में के मामले में बृहस्पतिवार को 11 नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मारपीट के आरोपी बिजली लाइनमैन सहित तीन आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। मौके से पकड़े गए दो युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


यूपी 112 में तैनात सिपाही विलसन विलसन बुधवार रात कस्बा निवासी अपने मित्र हिमांशू गुप्ता उर्फ गौरव के साथ बर्तन वाली गली में जा रहा था। मोहल्ले के ही युवक ने सिगरेट पीकर सिपाही के ऊपर फेंक दी। इस पर सिपाही ने युवक के थप्पड़ मार दिया था। इसको लेकर हुए विवाद में युवकों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कपड़े भी फाड़ दिए गए। सिपाही ने एक घर में घुसकर बचने का प्रयास किया तो महिलाओं ने भी उसे जमकर पीटा। बृहस्पतिवार को सिपाही विलसन की तहरीर पर थाना पुलिस ने बरतल निवासी अभिषेक, लाइनमैन वीर सिंह खटीक, अजयपाल खटीक, नन्हें खटीक, संजय पाल, रतन, गौरव, कौशल, कन्हैया, अनूप, लक्ष्मी पत्नी वीर सिंह व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से मारपीट आदि धाराएं लगाई गई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि 11 नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शीघ्र ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


कार की टक्कर से घायल युवक के बाबा ने लिखाई रिपोर्ट
नवीन मंडी समिति के गेट नंबर दो के सामने 12 मई को कार की टक्कर से कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर निवासी प्रियांक घायल हो गए थे।घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया था।घायल के बाबा रामनिवास निवासी बिलसड़ी ने कार चालक सुनील निवासी विल्सड़ी ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी।इस मामले में कार चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed