फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: Child marriage stopped, barat came without daughter in law back

फर्रुखाबाद: जयमाल से ठीक पहले पहुंची पुलिस ने कहा- नहीं हो सकती ये शादी, बिना बहू लौट आई बरात

Thu, 27 May 2021 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 27 May 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Child marriage stopped, barat came without daughter in law back
शादी - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर में बाल विवाह की सूचना पर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। द्वारचार में पुलिस देख अफरातफरी मच गई। शादी के सभी कार्यक्रम रुकवाने के साथ बरात बिना बहू के ही वापस करा दी गई। 
विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी भारत प्रसाद को बुधवार देर शाम सूचना मिली कि मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर में 16 वर्षीय किशोरी की शादी हो रही है। बरात भी आ चुकी है। इस पर डीपीओ ने बाल विवाह रुकवाने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन के डॉ.जितेंद्र चतुर्वेदी, शिखर सक्सेेना सहित टीम व मेरापुर थाना पुलिस को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


 

उस दौरान द्वारचार की रस्म चल रही थी। पुलिस ने शादी रोकने को कहा तो जनपद एटा से आए बरातियों व जनातियों में अफरातफरी मच गई। टीम व पुलिस ने दोनों पक्षों को कानूनी कार्रवाई की जानकारी देते हुए समझाया। इस बीच पहुंचे ग्रामीणों ने शादी हो जाने का अनुरोध किया, तो कुछ लोग विरोध पर भी उतर आए।

फिलहाल कोई बात मानने को तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आयु संबंधी प्रमाणपत्र मांगे और शादी समारोह में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। किशोरी के परिजन आयु संबंधित कोई प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके।

वहीं, वर के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही। इससे बरात के कार्यक्रम तो रुक गए, लेकिन मध्य रात्रि के बाद तक जद्दोजहद चलती रही। आखिरकार कार्रवाई के डर से शादी रोक दी गई और पुलिस ने रात करीब तीन बजे अपने सामने बिना शादी संपन्न हुए बरात जनपद एटा वापस भेज दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed