फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Caretaker dies after being shot under suspicious circumstances body found near pig farm

Farrukhabad: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से केयर टेकर की मौत, सूअर फार्म के पास पड़ा मिला शव, जांच शुरू

Thu, 11 Sep 2025 09:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Sep 2025 09:52 AM IST
सार

Farrukhabad News: पंजूखिरिया गांव में सूअर फार्म में केयर टेकर का काम करने वाले युवक की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि युवक के गोली लगने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Farrukhabad Caretaker dies after being shot under suspicious circumstances body found near pig farm
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज कस्बे के पंजूखिरिया गांव में सूअर फार्म में केयर टेकर का काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सुबह फार्म के निकट साथी ने जब शव पड़ा देखा, तो घटना की जानकारी हो सकी। घटना की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थाना पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है। शव देख परिजन बेहाल हो गए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव हब्बापुर निवासी समरपाल शंखवार (40) पंजूखिरिया में स्थित शरद श्रीवास्तव के सूअर फार्म में केयर टेकर की नौकरी करता है। उसके साथ में भतीजा नन्हे, भरतामऊ के पप्पू व पंजूखिरिया के पूर्व प्रधान राकेश भी रहता है। बुधवार रात किसी समय फार्म के गेट के पास समरपाल के सिर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई।

विज्ञापन

क्राइम एरिया को सीज किया गया
गुरुवार सुबह फार्म के पास शव पड़े होने की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भतीजे नन्हे, साथी पप्पू व राकेश भी पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्राइम एरिया को सीज कर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

शराब पीकर अक्सर लोगों को देता था गालियां
समरपाल के हाथ व कपड़ों में मिट्टी लगी है। हाथ के पास 315 बोर तमंचा भी पड़ा है। साथी राकेश ने बताया कि वह बुधवार रात नौ बजे फार्म में आया, तो समरपाल मौजूद नहीं था। घटना कितने समय की है, जानकारी नहीं है। समरपाल शराब पीकर अक्सर लोगों को गालियां देता था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को सूचना दी है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि युवक के गोली लगने की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed