{"_id":"62bab050e392ce01991cd006","slug":"farrukhabad-action-against-two-policemen-in-the-case-of-youth-death-due-to-police-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: पुलिस की पिटाई से युवक की मौत के मामले में थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज हटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: पुलिस की पिटाई से युवक की मौत के मामले में थानाध्यक्ष व चौकी इंचार्ज हटे
Tue, 28 Jun 2022 01:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी निवासी गौतम उर्फ सेना की शुक्रवार रात पुलिस की पिटाई के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में मेरापुर थानाध्यक्ष जगदीश वर्मा, अचरा चौकी इंचार्ज विश्वनाथ आर्य सहित 10 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
सोमवार देर रात अशोक कुमार मीणा ने मेरापुर थानाध्यक्ष व अचरा चौकी इंचार्ज को हटा दिया है। मेरापुर थानाध्यक्ष को मऊदरवाजा थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया है व अचरा चौकी इंचार्ज को मदनपुर चौकी की जिम्मेदारी दी है। इन दोनों तबादलों के साथ कुल 40 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।