फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Accused of Brutalizing Minor Arrested in Encounter Shot in the Leg Constable Also Injured

Farrukhabad: मासूम से दरिंदगी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार; पैर में लगी गोली और सिपाही भी घायल, उपचार जारी

Sat, 28 Mar 2026 10:29 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Mar 2026 10:29 AM IST
सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद पुलिस ने बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Farrukhabad Accused of Brutalizing Minor Arrested in Encounter Shot in the Leg Constable Also Injured
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के एक गांव निवासी बालिका को मक्के के खेत में पड़ी झोपड़ी में ले जाकर दरिदंगी करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि सिपाही भी घायल हुआ। कमालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार शुक्रवार देर रात टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि बालिका से दुष्कर्म का आरोपी रजीपुर-जरारी मार्ग पर उगरापुर गांव के निकट खेत में छिपा है। इस पर इंस्पेक्टर ललित कुमार, एसएसआई संदीप गौतम, विमल यादव टीम के साथ पहुंचे और घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन





पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सिपाही लोकेंद्र के सीधे हाथ में छूती हुई निकल गई। इसके बाद पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी अशोक वर्मा के सीधे पैर में गोली लगी।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व सिपाही को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में बालिका से दुराचारी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व दो खोखे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed