फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Accident: Roadways bus collided with tree, 10 passengers injured

Farrukhabad Accident: पेड़ से टकराई रोडवेज बस, 10 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

Tue, 18 Jul 2023 10:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Jul 2023 10:49 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में सड़क हादसा हुआ। रोडवेज बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन
Farrukhabad Accident: Roadways bus collided with tree, 10 passengers injured
लोहिया अस्पताल में घायल को देखते सीएमओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से जलालाबाद जा रही बदायूं डिपो की बस के चालक को झपकी आ गई। इससे बस पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों चालक, परिचालक और सात यात्री घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। छह घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। डीएम, एसपी व एआरएम ने लोहिया अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना। घटनास्थल का जायजा भी लिया।

विज्ञापन


बदायूं डिपो की रोडवेज बस मंगलवार तड़के कुतुलूपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक सत्यवीर (38) निवासी गांव बेहटा जवी, थाना बिल्सी, दूसरे चालक विकास सिंह (26), निवासी दबिहारी, बिल्सी, परिचालक मनोज मिश्रा (35) थाना व कस्बा उसावां, बदायूं, यात्री रामविलास (42) निवासी बिसौली, थाना पचदेवरा हरदोई, उनकी पत्नी प्रेमा देवी (40), पुत्र मनीष (20), पुष्पा (34) व उनका पुत्र नितिन (15) निवासी सहजना कालू, थाना जलालाबाद, तस्लीम (25) निवासी थाना व कस्बा मिश्रिख शाहजहांपुर और राकेश सिंह निवासी चांदनी चौक, नई दिल्ली को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

यहां से चालक सत्यवीर, विकास सिंह, परिचालक मनोज मिश्रा, यात्री प्रेमा देवी, मनीष, रामविलास, पुष्पा, नितिन को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी विकास कुमार और एआरएम आरसी यादव लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार को सभी के एक्सरे कराने के निर्देश दिए। बाद में अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। यात्रियों ने बताया कि चालक तेज आवाज में गाने बजा रहा था। उसे झपकी आने पर दुर्घटना हो गई।

सहायता राशि लेने के लिए नहीं मिला कोई घायल
एआरएम आरसी यादव ने बताया कि उन्होंने पूरी घटना की लिखित सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी है। उन्होंने घायलों को आर्थिक सहायता के लिए अधिकारियों से अनुमति ले ली है। दोपहर में पांच-पांच हजार रुपये देने के लिए अस्पताल पहुंचे, मगर उन्हें कोई भी घायल अस्पताल में नहीं मिला। वह बिना सूचना के ही चले गए हैं। लिहाजा आर्थिक सहायता नहीं दी जा सकी।

विज्ञापन

सीएमओ की फटकार के बाद हुए एक्सरे
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीएमओ लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक्सरे टेक्नीशियन यूपी सिंह को फोन किया। उन्होंने 10 बजे एक्सरे करने की बात कही। इस पर सीएमओ ने फटकार लगा दी। इसके बाद घायलों के एक्सरे कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed