{"_id":"64a2cf6f75d425489a00be45","slug":"farrukhabad-accident-only-son-of-the-family-died-in-road-accident-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Accident: सड़क हादसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौत, ननिहाल से अपने घर जा रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Accident: सड़क हादसे में परिवार के इकलौते बेटे की मौत, ननिहाल से अपने घर जा रहा था युवक
Mon, 03 Jul 2023 07:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Jul 2023 07:29 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। युवक देर रात अपनी ननिहाल से अपने गांव जा रहा था। जनपइ एटा में थाना अलीगंज के गांव हरदेवपुर गढ़िया निवासी विनोद कुमार शाक्य का 23 वर्षीय इकलौता पुत्र विपिन कुमार गांव के 45 वर्षीय रामलखन के साथ रविवार को अपनी ननिहाल कायमगंज के मोहल्ला दत्तू नगला में नेकराम के घर आया था।
विज्ञापन
देर रात वह रामलखन के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था। अलीगंज रोड पर धर्मकांटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। घायल रामलखन का प्राथमिक उपचार कर लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर विपिन के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। उसकी मां नेमा देवी व अन्य परिजन शव देखकर बुरी तरह बिलख रहे थे। विपिन अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें दीक्षा (17) व आंशी (15) हैं। एसआई अमित कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन