फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: 40 people fell ill due to food poisoning, 30 people admitted to hospital

Farrukhabad: फूड प्वाइजनिंग से 40 की तबीयत बिगड़ी, 30 लोग अस्पताल में भर्ती

Thu, 30 Jan 2025 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Jan 2025 11:14 PM IST
सार

फर्रुखाबाद जिले में सगाई कार्यक्रम की दावत खाने के बाद 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सपायर्ड सब्जी मसाला व मिलावटी पनीर की वजह से हालत बिगड़ने की आशंका है।

विज्ञापन
Farrukhabad: 40 people fell ill due to food poisoning, 30 people admitted to hospital
सीएचसी नवाबगंज में भर्ती मरीजाें का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सगाई कार्यक्रम की दावत खाने के बाद लड़का-लड़की पक्ष के करीब 70 लोग फूड प्वाइजनिंग (उल्टी-दस्त) के शिकार हो गए। 33 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि लड़का, उसके माता-पिता, रिश्तेदार समेत 28 लोगों का अंबाला, मैनपुरी और एटा में इलाज चल रहा है। फूड प्वाइजनिंग की वजह किराना दुकानदार की ओर से दिए गए एक्सपायरी डेट की सब्जी माना जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव अटरुइया निवासी शिवराम शाक्य ने अपनी पुत्री रूबी (25) की शादी मैनपुरी के थाना बेवर के गांव बागपुर निवासी सुग्रीव शाक्य के पुत्र दीपांशु से तय की थी। सुग्रीव सेना से रिटायर होने के बाद अंबाला में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। 27 जनवरी की रात सगाई कार्यक्रम में हुआ था। इसमें दीपांशु, माता-पिता, रिश्तेदार समेत 32 लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन


दावत में ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने खाना खाया। इसके बाद सभी रिश्तेदार चले गए। 28 जनवरी तड़के से ही अधिकांश लोगों की हालत बिगड़ने लगी। बेटी के पिता शिवराम ने सब्जी मसाला देखे, तो अधिकांश एक्सपायर्ड तारीख के निकले। इस पर दुकानदार से शिकायत की। दुकानदार ने इलाज कराने का भरोसा दिया, तो वह शांत हो गए। दुकानदार ने इलाज नहीं कराया और उल्टी-दस्त से करीब 33 लोगों की हालत बिगड़ने लगी, तो शिवराम ने एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के पिता शिवराम ने बताया कि लड़का दीपांशु, उसके माता-पिता रिश्तेदार समेत 32 लोग सगाई कार्यक्रम में आए थे। लड़का, उसके माता-पिता समेत 28 लोगों का अंबाला, एटा और मैनपुरी के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के मरीज भर्ती हैं। तीन दिन पहले की घटना बताई जा रही है। किसी मिलावटी भोजन की वजह से हालत बिगड़ी है। हालत में सुधार है।

मामले की जानकारी मिली है। वह अपनी टीम मौके पर भेज रहे है। जहां से पनीर या अन्य खाद्य पदार्थ खरीदा है। इसकी जांच करवाकर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अजीत कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed