फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: 14 people including forest department employees injured in leopard attack

Farrukhabad: तेंदुए के हमले में वन दरोगा समेत 14 घायल, ड्रोन कैमरे से निगरानी कर कानपुर की टीम ने पकड़ा

Mon, 09 Dec 2024 12:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Dec 2024 12:43 PM IST
सार

Farrukhabad News: आदमखोर तेंदुए के हमले से 14 लोग घायल हो गए। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Farrukhabad: 14 people including forest department employees injured in leopard attack
पकड़ा गया तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से सटे गांवों में तेंदुए के हमला से वन दरोगा समेत 14 लोग घायल हो गए। कानपुर की टीम ने दो घंटे के प्रयास के बाद बेहोश करके काबू में किया। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी ने आसपास छह गांवों के स्कूल बंद कराए। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन




मऊदरवाजा थाने के गांव पटपरागंज निवासी देवेंद्र का पुत्र सुखदेव (15) और जयचंद्र का पुत्र शिवम (13) सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइकिल से स्कूल जा रहे थे। बघार पुल से मटा की मढ़ैया की तरफ चले, तो अचानक तेंदुए ने हमला बोल दिया। पास में ही खडे़ गांव के ही पवन (28) ने बचाने का प्रयास किया, तो तीनों को लहूलुहान कर दिया। चीता की अफवाह के पास गांव बाबा नगला, पटपरागंज, रायपुर, मटा की मढ़ैया, जसमई, खतवापुर, टिकुरियन नगला के हजारों लोग लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को मारने निकले। जैसे ही लोग तेंदुए के पास पहुंचते तो वह हमला बोलकर ग्रामीणों को घायल कर देता।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारियों पर भी बोला हमला
सूचना पर पहुंचे इटावा निवासी वन दरोगा तावेज अहमद, वनरक्षक सिद्धार्थ दुबे व सचिन कुमार तेंदुओ पकड़ने के प्रयास में बुरी तरह घायल हो गए। इसी बीच ग्रामीणों ने तेंदुए पर लाठी डंडो से हमला बोला तो तेंदुए ने खतवापुर के राजेख कुमार, शिवम, पटपरागंज के रमेश, शिवांचल, विवेक, मोहम्मदाबाद के गांव मदनापुर के अजीत, शैलेश को बुरी तरह घायल कर दिया। जिसमें अजीत की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। गुस्साए तेंदुए ने अपने घातक पंजे से अधिकतर ग्रामीणों के सर पर वार किया। इनमें 11 घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य निजी अस्पताल में इलाज कराया।

ऐसे पकड़ गया तेंदुआ
सूूचना पर डीएम डॉ. वीके सिंह, एसपी आलोक प्रियदर्शी ने पहुंचकर तीन थानों की पुलिस और पीएसी से ग्रामीणों को दूर हटाया। डीएफओ प्रत्यूष कटियार की सूचना पर दोपहर करीब डेढ़ बजे कानपुर से पहुंची डॉट टीम के डॉ. नासिर ने तेंदुए की उम्र समझ कर गन में डोज बनाया। इसके बाद शूटर ने जेसीबी पर चढकर नाले में छिपे तेंदुए को बेहोश किया। बेहोश होने पर तेंदुआ पिंजड़े में बंद कर देर शाम नाले से बाहर निकाला गया। तब कहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। मौके पर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed