फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers will be able to take loans at low interest rates.

Kanpur News: कम ब्याज पर ऋण ले सकेंगे किसान

Thu, 01 Oct 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to take loans at low interest rates.
डेरापुर। नाबार्ड योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को साहूकारों व बिचौलियों से राहत दिलाने के लिए साधन सहकारी समितियों को डिजिटल किया जा रहा है। ये बातें बुधवार को मुंगीसापुर में आयोजित वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम में किसानों को समितियों के डिजिटलीकरण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और फसल ऋण की सुविधाओं की जानकारी देते हुए जिला सहकारी बैंक कानपुर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र वर्मा ने कहीं। उन्होंने बताया कि डिजिटल होने के बाद साधन सहकारी समितियों में खाद, बीज और धान-गेहूं की खरीद समेत विभिन्न सेवाओं की प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी। जिला सहकारी बैंक कानपुर के उप सभापति रामेंद्र सचान, डायरेक्टर अनिल सचान, किसानों को ऋण स्वीकृति पंजिका (ऋण स्वीकृति रजिस्टर) भी सौंपी गई। यहां जिला सहकारी बैंक शाखा डेरापुर के प्रबंधक विपिन कुमार यादव, साधन सहकारी समितियों के अध्यक्ष आसिफ खां आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed