फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers were provided information about digital banking.

Kanpur News: किसानों को डिजिटल बैंकिंग की दी जानकारी

Fri, 25 Sep 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers were provided information about digital banking.
झींझक। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान चल रहा। इसके तहत बृहस्पतिवार को जिला सहकारी बैंक की ओर से डिजिटल साक्षरता एवं किसान क्रेडिट कार्ड वितरण शिविर झींझक समिति में आयोजित किया गया। इसमें किसानों को बैंक की ऋण योजनाओं के साथ डिजिटल बैंकिंग की जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि सहकारी बैंक से भी कम ब्याज पर कृषि और अन्य जरूरतों के लिए ऋण लिया जा सकता है। जिला सहकारी बैंक के जीएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत तीन प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए भी ऋण की सुविधा है। कम भूमि वाले किसान भी दो लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। इस दौरान सचिवों ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक जयसिंह यादव, जिला सहकारी बैंक कानपुर के अध्यक्ष एसडी परिहार, सतेंद्र भदौरिया, संचालक केपी सिंह, विनोद दुबे, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed