ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए आवारा जानवर, बच्चों की परीक्षा छूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला अधिकारियों तक पहुंचा। दोपहर को पहुंचे तहसीलदार ने स्कूल का ताला तुड़वाकर आवारा जानवर बाहर निकलवाए। उन्हें ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। मामले की तहरीर मेरापुर थाने में दी गई है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मना के ग्रामीण आवारा जानवरों से आजिज आ चुके हैं। फसलें बर्बाद हो रही हैं। रविवार को अवकाश का फायदा उठाते हुए ग्रामीणों ने आवारा जानवरों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। करीब आधा सैकड़ा आवारा जानवर बंद करके स्कूल के गेट में ताला लगा दिया।
सोमवार से परिषदीय स्कूल में बच्चों की परीक्षा शुरू होनी थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार स्कूल पहुंचे। बाहर खड़े बच्चे और अंदर बंद आवारा जानवर देख वह दंग रह गए। उन्होंने मामले की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी ललित मोहन पाल को दी। बीईओ ने मामले की सूचना मेरापुर थानाध्यक्ष सुदीप मिश्रा को देने के साथ बीएसए को भी अवगत कराया।
इसी बीच एक ग्रामीण ने विरोध कर दिया
इस पर पुलिस की मौजूदगी में तहसीलदार ने ताला तुड़वा दिया और आवारा जानवरों को बाहर निकलवाने लगे। इसी बीच एक ग्रामीण ने विरोध कर दिया। इस पर तहसीलदार ने समझाया। बच्चों को बिना परीक्षा दिलाए ही वापस कर दिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार ने शाम को बताया कि उन्होंने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मेरापुर थाने में तहरीर दी है।