फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmers outraged blind strove expropriation tubewells

नेत्रहीन किसान ने सिंचाई का मांगा पैसा तो मिले लात-घूसे, हथिया लिया ट्यूबवेल

Thu, 24 Nov 2016 07:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 24 Nov 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
farmers outraged blind strove expropriation tubewells
डेमो

 

विज्ञापन

एक नेत्रहीन किसान को तकरीबन आधा दर्जन लोगों ने बेहद बर्बरता से पीटा। ताबड़तोड़ बरसते घूसे और लातों से उसके मुख से चींख तक निकल पड़ी। वह चींख भी भीड़ के गदर में कही दबकर रह गई। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद पीड़ित नेत्रहीन थाने पहुंचा। यहां उसकी कोई सुनवाईं नहीं हुई और उसे टहला दिया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है।

 

बात महज इतनी थी कि नेत्रहीन किसान ने अपने ट्यूबवेल से होने वाली सिंचाई के पैसा लोगों से मांग लिए थे। इस पर आधा दर्जन लोगों ने पहले उसकी बुरी तरह पिटाई की। नेत्रहीन किसान पर इनका अत्याचार यहीं नहीं रुका। हमलावरों ने किसान की जेब से एक हजार रुपये छीन लिए और उसे बाहर फेंक कर ट्यूबवेल पर ताला जड़ दिया गया।

विज्ञापन

 

हमीरपुर के कुरारा थानाक्षेत्र के भौली गांव निवासी अशोक पुत्र दिनेश ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके माता व पिता वृद्ध है। जबकि वह नेत्रहीन है। बताया कि वर्ष 2009 में उसने खेत में निजी नलकूप लगवाया था। जिससे वह अपने व दूसरे के खेतों की सिंचाई करता है। बताया कि उसने गांव के व्यक्ति के खेतों की सिंचाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुरुवार की सुबह उसने सिंचाई का पैसा मांगा। जिस पर उक्त व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर मारापीटा। आरोप लगाया कि और उसके ट्यूबवेल में ताला डाल दिया। पीड़ित ने एसपी को बताया कि उसने मामले की शिकायत कुरारा थाने में की मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया कि एक हमलावर कुरारा थाने में होमगार्ड है। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed