Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers body found in a farm well murder suspected body sent for postmortem police engaged in investigation

Chitrakoot: खेत के कुएं में मिली किसान की लाश, हत्या की आशंका…शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 20 Dec 2024 02:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Dec 2024 02:26 PM IST
सार

Chitrakoot News: सरधुआ थाना क्षेत्र में खेत के कुएं में किसान की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Farmers body found in a farm well murder suspected body sent for postmortem police engaged in investigation
कुएं में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के सरधुआ थाना क्षेत्र में एक किसान की लाश उसके ही खेत के कुएं में पाई गई। मृतक की पहचान अवधेश मिश्रा पुत्र अश्वनी मिश्रा, निवासी व्यवहारा ग्राम पंचायत के रूप में हुई है। गुरुवार की देर शाम अवधेश अपने घर से खेत की ओर गए थे। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार सुबह उनका शव कुएं में पड़ा मिला।

विज्ञापन

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से शव निकाला गया। सूचना मिलने पर सरधुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कुएं से बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद ली गई। शव को निकालकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सच सामने लाने का दावा किया है।

विज्ञापन

परिजन लगा रहे हैं न्याय की गुहार
इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर भय और आशंका का माहौल है। मृतक के परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना के पीछे के कारण और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed