फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers are upset due to incomplete weighing of sorghum and millet, responsible people are unaware.

Kanpur News: ज्वार-बाजरा की तौल पूरी न होने से परेशान किसान, जिम्मेदार अनजान

Fri, 12 Dec 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 12 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers are upset due to incomplete weighing of sorghum and millet, responsible people are unaware.
पुखरायां। कस्बा की मंडी में ज्वार-बाजरा की तौल पूरी नहीं हो सकी है। इधर धान की तौल भी नहीं शुरू कराई गई है। गोदाम फुल होने पर गुरुवार को तौल बंद रही। फरियाद करने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

खरीद केंद्र पर तौल के लिए किसान ट्रैक्टर लिए कतार में खड़े रहे। किसानों का कहना व्यापारी ज्वार नहीं ले रहे हैं। ऐसे में यहां आने के बाद वह कहां जाएं। बता दें कि पुखरायां मंडी परिसर में ज्वार-बाजरा व मक्का के दो खरीद केंद्र बनाए गए हैं। उन्हीं में धान खरीद भी होनी है, लेकिन दोनों केंद्रों में अभी तक ज्वार-बाजरा की खरीद ही नहीं पूरी हो पाई है। मंडी गेट से बाहर रोड के दोनों तरफ रेलवे क्रॉसिंग तक ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लगी है।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष श्रीबाबू बुंदेला सहित किसान लंगड़ेपुर के मुरारी, अनुज, अजैयापुर के अजय यादव, गौराडांडा के प्रमोद आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक व्यक्ति अपने को ठेकेदार बताकर सेटिंग की बात करता है। उसी के कहने पर तौल की जाती है। इन केंद्रों में अभी तक धान की खरीद नहीं हो रही है। एसडीएम से लेकर डीएम तक शिकायत की गई। एडीएम सहित अधिकारी आए भी लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बाजार में ज्वार के दाम दो हजार रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि खरीद केंद्र पर करीब 3690 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। ऐसे में करीब 1700 रुपये का अंतर है। इसलिए व्यापारियों की सांठ गांठ भी ठीक चल रही है। किसानों ने बताया कि बुधवार को कुछ किसानों की ट्राली की तौल कराई गई। इसके बाद तौल बंद करा दी गई। गुरुवार को एक दो ट्राली मक्का की ही तौल कराई गई। प्रतिदिन इसी तरह तौल कराई जाती है। ठंड का मौसम हैं किसान मजबूर हैं। यदि एक ज्वार खरीद केंद्र और बना दिया जाएं तो इस समस्या का समाधान हो जाएगा। केंद्र प्रभारी राजीव सिंह और दीपक तोमर का कहना है कि गोदाम फुल है। टिनशेड के नीचे व बाहर भी बोरियां लगी हैं। जब यहां से लोडिंग होकर गल्ला चला जाए तब खरीद शुरू कराएंगें।
..................
धान खरीद केंद्र पर अनियमितताओं पर किसान संगठन ने किया पैदल मार्च
- छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा, निस्तारण पर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

फोटो-23 पैदल मार्च करते किसान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रसूलाबाद। ब्लॉक की कहिंजरी साधन सहकारी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगा महात्मा टिकैत किसान संगठन के नेतृत्व में सात दिसंबर से ब्लॉक में धरना चल रहा है। गुरुवार को मंडल अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने तहसील तक पैदल मार्च किया। इसके बाद किसानों की समस्याओं का छह सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर निस्तारण की मांग की।

मंडल अध्यक्ष विनोद शुक्ला, कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष अनंत अवस्थी व देहात के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ब्लॉक में चल रहे धरना में शामिल हुए। वहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना। इसके बाद किसानों के साथ पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचे और तहसीलदार संतोष कुमार को ज्ञापन दिया। किसानों ने बताया कि कहिंजरी समिति के सचिव द्वारा किसानों की धान न खरीदकर व्यापारियों की धान खरीदी की जा रही है, जिससे छोटे और वास्तविक किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

मंडल अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि यदि दो दिन के भीतर किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। कानपुर देहात जिला अध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा किसानों ने चार दिन समस्या निराकरण करवाए जाने की मांग की है यदि निर्धारित समय में निराकरण नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा। तहसीलदार संतोष कुमार ने बताया कि किसान संगठन का ज्ञापन प्राप्त हुआ है, सभी बिंदुओं की जांच कराकर समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed