{"_id":"5bd469abbdec2269945c9d09","slug":"farmer-troubled-by-debt-have-poison-and-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज अदायगी को लेकर परेशान रहता था किसान, उठाया दर्दनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज अदायगी को लेकर परेशान रहता था किसान, उठाया दर्दनाक कदम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 27 Oct 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के महोबा जिले में करबई थाना क्षेत्र के ग्राम छानीकला में कर्ज से परेशान एक किसान ने घर पर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद घर में रोना-पीटना मचा हुआ है।
ग्राम छानी कला निवासी सरजू (50) पुत्र धन्नू ने 1.16 लाख रुपये इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। कुछ पैसा साहूकारों से भी कर्ज ले रखा था। किसान के पास नौ बीघा जमीन है। पिछले कई सालों से सूखे के चलते फसल की पैदावार न होने से किसान कर्ज अदायगी को लेकर खासा परेशान रहता था। शुक्रवार को सुबह उसने अपनी पत्नी से भी कर्ज अदा करने के लिए बातचीत की। पत्नी ने चिंता न करने की बात कहते हुए पति को समझाया लेकिन शुक्रवार की देर शाम को ही उसने जहर खा लिया। मृतक किसान की पत्नी प्रेमा ने बताया कि वह कर्ज को लेकर खासा परेशान रहते थे। इसी कारण उन्होंने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर किसान को परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसका उपचार किया लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस की तलाश व पैसे के इंतजाम में जुट गए। इसी बीच रात में एक बजे किसान की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला का कहना है कि जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार और कानूनगो को मौके पर भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बता सकेंगे।