फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer Suicide Case, Police searched till Nepal, absconding BJP leader not found, Sanjay said consider us as y

Farmer Suicide Case: नेपाल तक पुलिस ने छानी खाक...भाजपा नेता नहीं आया हाथ, संजय बोले- हमें अपना पिता ही समझो

Wed, 04 Oct 2023 02:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 04 Oct 2023 02:52 PM IST
सार

Kanpur Crime: आरोपी डॉ. प्रियरंजन, जितेंद्र, बबलू, शुभम की तलाश में पुलिस प्रयागराज, लखनऊ, आगारा, महाराजगंज, मैनपुरी, उन्नाव, दिल्ली के साथ ही नेपाल में डेरा डाले हैं। इसके बाद भी अब तक उनका सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
Farmer Suicide Case, Police searched till Nepal, absconding BJP leader not found, Sanjay said consider us as y
kanpur farmer suicide case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी गांव में किसान बाबू सिंह यादव की खुदकुशी के मामले में मुख्य साजिशकर्ता भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर और उसके तीन साथियों की तलाश में पुलिस ने देश से लेकर नेपाल तक की खाक छान डाली। इसके बाद भी आरोपी उनके हाथ नहीं आ सके। वहीं, रोनिल सरकार के माता-पिता मंगलवार को बाबू सिंह के परिजनों से मिले और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन

चकेरी निवासी बाबू सिंह यादव की नौ सितंबर ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। बाबू सिंह के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में 10 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस अब तक सिर्फ आरोपी राहुल जैन और मधुर पांडेय को ही गिरफ्तार कर सकी।

विज्ञापन

ब तक नहीं लग सका है सुराग
आरोपी डॉ. प्रियरंजन, जितेंद्र, बबलू, शुभम की तलाश में पुलिस प्रयागराज, लखनऊ, आगारा, महाराजगंज, मैनपुरी, उन्नाव, दिल्ली के साथ ही नेपाल में डेरा डाले हैं। इसके बाद भी अब तक उनका सुराग नहीं लग सका। इधर, मंगलवार को रोनिल सरकार के पिता संजय और मां मीता ने सपा नेता और न्याय सघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता के साथ बाबू सिंह के परिजनों से मुलाकात की।

बिल्डर की भूमिका की भी जांच कराने की मांग
उन्होंने कहा कि हमने अपना बेटा खोया है और आप लोगों ने परिवार का मुखिया। संजय ने बाबू सिंह की बेटियों से कहा कि हमें अपना पिता समझो। वह उनके साथ मिलकर न्याय के लिए संघर्ष करेंगे। इस मौके पर सपा नेता ने एक बिल्डर की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। आरोपियों की गिरफ्तार ने होने से परिजनों में गहरा रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed