फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer Suicide, BJP leaders plea to cancel FIR rejected, now only option to surrender, otherwise attachment ac

Farmer Suicide: भाजपा नेता की एफआईआर निरस्त की याचिका खारिज, अब केवल सरेंडर का विकल्प..वरना कुर्की की कार्रवाई

Thu, 28 Sep 2023 09:22 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 28 Sep 2023 09:22 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब भाजपा नेता गिरफ्तार होंगे या फिर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा नेता की पैरवी करने वाले लोग भी धीरे-धीरे पीछे हट रहे हैं। भाजपा नेता को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Farmer Suicide, BJP leaders plea to cancel FIR rejected, now only option to surrender, otherwise attachment ac
kanpur farmer suicide case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में किसान बाबू सिंह यादव की आत्महत्या के मामले में फरार भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। एफआईआर निरस्त करने वाली याचिका को सुनवाई के बाद कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब भाजपा नेता के पास सरेंडर या फिर गिरफ्तारी ही विकल्प बाकी रह गया है।

विज्ञापन

हाईकोर्ट में भाजपा नेता के सामने शासन के वकील के अलावा किसान की बेटियों ने अपने वकील को भी खड़ा किया था। वकीलों ने भाजपा नेता की याचिका का पुरजोर विरोध किया। मामले में फरार भाजपा नेता डॉ. प्रियरंजन आशू दिवाकर ने हाईकोर्ट में एफआईआर खारिज करने के लिए एक याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन

23 को याचिका हाईकोर्ट में पंजीकृत हुई थी और 27 सितंबर को सुनवाई की तारीख तय कर दी गई थी। बुधवार की सुबह भाजपा नेता की तरफ से दो वरिष्ठ वकीलों ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह एफआईआर गलत तथ्यों के आधार पर लिखाई गई है। भाजपा नेता को जमीन के विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 मिनट की सुनवाई के बाद याचिका खारिज
इसके अलावा कहा गया कि किसान ने आत्महत्या नहीं की बल्कि वह एक दुर्घटना थी। कोर्ट में यह भी कहा गया कि भाजपा नेता को मामले में फर्जी फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। 20 मिनट तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया।

पैरवी करने वाले लोग भी धीरे-धीरे पीछे हट रहे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब भाजपा नेता गिरफ्तार होंगे या फिर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भाजपा नेता की पैरवी करने वाले लोग भी धीरे-धीरे पीछे हट रहे हैं। भाजपा नेता को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रयागराज में मिली भाजपा नेता की लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले फरार
भाजपा नेता की तलाश में जुटी पुलिस की टीम को उनकी लोकेशन प्रयागराज में मिली थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से वह वहां से फरार हो गया। सूत्रों के अनुसार, नेता के परिजनों का भी मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लिया है, ताकि यदि वह किसी भी तरह से परिवार के संपर्क में आए तो उसे सर्विलांस की मदद से दबोच लिया जाए।

बेटियों ने हाथों में जंजीर लेकर मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की
न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने बुधवार को बाबू सिंह यादव की पत्नी और बेटियों के साथ उनकी तस्वीर के सामने बैठकर मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की। इस दौरान दोनों बेटियां हाथों में जंजीर पकड़ी हुई थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बीजेपी नेता व शिवम चौहान को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार से मिलने कानपुर आएंगे
बेटियों ने कहा कि अब तो हाईकोर्ट में भी प्रियरंजन अंशु की याचिका रद्द हो गई है। अब सरकार चाह ले, तो प्रियरंजन आशू, शिवम चौहान समेत अन्य को गिरफ्तार कर सकती है। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि जल्द सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष परिवार से मिलने कानपुर आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed