फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer's death due to fight in alcohol intoxication

हरदोई: शराब के नशे में मारपीट, किसान की मौत, रात में दो लोगों के साथ घूमने निकला था गांव

Sun, 02 Feb 2020 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 Feb 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to fight in alcohol intoxication
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अहमदापुर गांव में दो नशेबाज दोस्तों संग गांव में घूमने के बाद शनिवार को रात घर वापस लौटे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि दोनों ने किसान को जमकर पीटा, जिससे जान गई। किसान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम मेें मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया। अहमदापुर गांव निवासी बृजकिशोर (45) पुत्र घासीराम खेती किसानी करते थे। उनके भाई जागेश्वर के मुताबिक, भाई शराब के लती भी थे। शनिवार को दिन में घर से गांव के नितिन पुत्र तोताराम और अजय पाल के साथ निकले थे।
विज्ञापन


जागेश्वर ने बताया कि तोताराम और अजय भी शराब पीते हैं। आरोप लगाया कि शनिवार रात नितिन और अजय की किसी बात को लेकर बृजकिशोर से मारपीट हो गई। नशे में होने के कारण गंभीर रूप से घायल बृजकिशोर रात साढ़े नौ बजे घर लौटे और चारपाई पर लेट गए। बताया कि भाई बृजकिशोर उसकी बगल की चारपाई पर लेटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात दो बजे जब वह उठा तो उनकी मौत हो चुकी थी। रात में गांव पहुंची पुलिस ने किसान के परिजनों से पूछताछ की और शव को कब्जे में ले लिया। किसान के परिवार में पत्नी शीला संग तीन बेटे और एक विवाहिता बेटी है। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमरीत सिंह ने बताया कि किसान के भाई की तहरीर पर नितिन और अजय पाल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed