{"_id":"5df246978ebc3e8801066594","slug":"farmer-s-body-found-hanging-on-tree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: जामुन के पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, बड़े भाई व बहनोई ने हत्या की आशंका जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: जामुन के पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, बड़े भाई व बहनोई ने हत्या की आशंका जताई
Thu, 12 Dec 2019 07:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में गुरुवार सुबह एक किसान का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल पर हुए फोटो की वजह से मानसिक दबाव में था। पड़ोसी गांव के युवक की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बड़े भाई की लिखित सूचना पर पोस्टमार्टम कराया है।
बड़े भाई व बहनोई ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज महरवान निवासी चेतराम उर्फ बाबाजी का पुत्र अमरपाल उर्फ नेता (35) बुधवार शाम करीब पांच बजे घर से बाग में रह रहे अपने पिता के पास गया था। देर रात तक वह वापस नहीं पहुंचा। चूंकि बाग में रुकने की व्यवस्था थी, इसलिए घर वालों को कोई चिंता नहीं हुई।

सुबह गांव रामनगर का एक युवक कंडा बेचने मोहल्ले में आया, तो रास्ते के किनारे खड़े एक जामुन के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से शव लटका देखा। उसने मोहल्ले में लोगों को सूचना दी। इस पर तमाम लोग पहुंचे, तो अमरपाल का शव देख कोहराम मच गया। अमरपाल के बड़े भाई विजय ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। हरदोई में काम करके वह बुधवार को ही लौटे थे।
अमरपाल और वह कुछ काम के बारे में चर्चा करते रहे। मगर रात में ही यह घटना हो गई। बहनोई ने बताया कि अमरपाल का बीते दिनों एक न्यूड फोटो कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद कई बार अमरपाल को फोन कर ब्लैकमेल किया गया। उन्हें बताया गया कि बीते दिन अमरपाल कुछ रुपये भी लेकर गया था।

इसके बाद से वह काफी सुस्त रहने लगा था। इससे हत्या की आशंका लग रही है। थानाध्यक्ष ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला आत्महत्या का ही लगता है। यदि तहरीर मिलेगी, तो जांच कर कार्रवाई करेंगे। फांसी लगने से दम घुटने से मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।
अमरपाल के हैं दो बच्चे, पत्नी गर्भवती
अमरपाल के दो बच्चे नव्या (6) और देवांश (2) हैं। उसकी पत्नी करीब आठ माह की गर्भवती बताई जा रही है। अमरपाल मेहनती और व्यवहारकुशल था। उसने कुछ दिन पहले ही एक मकान भी खरीदा था।