फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer riding bike dies due to collision with truck

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Fri, 21 Feb 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 21 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding bike dies due to collision with truck
रसूलाबाद। बिषधन-रसूलाबाद मार्ग के लुधौरा मोड़ के पास गुरुवार दोपहर को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन को टक्कर मार दी। इससे बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद के कछुवाहन निवादा निवासी प्रेमदास पाल (45) पुत्र वारेलाल बुधवार को पारिवारिक भतीजे रामू (35) के साले के यहां उनके बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने शफीपुर उन्नाव गए थे। गुरुवार को वह भतीजे रामू व उसके बेटे अक्षर (4) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। लुधौरा मोड़ के पास पहुंचने पर उनको तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से लड़ गई। हादसे में प्रेमदास व रामू घायल हो गए जबकि अक्षर बाल-बाल बच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी रसूलाबाद ले गई। वहां डॉ. बृजेश ने प्रेमदास को मृत घोषित कर दिया। थाना के एसएसआई रामसिंह ने बताया कि हादसा कर भागे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
बेटी की शादी से पहले उठी पिता की अर्थी
प्रेमदास की मौत की जानकारी पर पत्नी इंदिरा देवी, बेटे नीरज, धीरज, बेटी नीतू व भूरी रोने लगीं। इंदिरा देवी ने बताया कि पति खेती किसानी करते थे। बेटी नीतू की शादी अप्रैल माह में औरैया के अछल्दा निवासी युवक के साथ होनी है। गोद भराई की रश्म हो चुकी है। बेटी की शादी की घर में तैयारी चल रही थी। इधर हादसे के बाद घर पर मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed