फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer reached the police station after swallowing poisonous substance in Kanpur

साहब पत्नी और बच्चे करते हैं प्रताड़ित: जहरीला पदार्थ निगलकर थाने पहुंचा किसान, हालत देख पुलिस के हाथपांव फूले

Tue, 23 Aug 2022 07:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 23 Aug 2022 07:58 PM IST
सार

सचेंडी थाने में मंगलवार दोपहर पुलिसकर्मियों के हाथपांव फूल गए, जब एक किसान जहरीला पदार्थ निकलकर लड़खड़ाते पहुंचा। उसने कहा कि साहब,पत्नी और बच्चों की प्रताड़ना से तंग आ चुका हूं। पुलिसकर्मियों ने किसान को अस्पताल भेजकर जान बचाई।

विज्ञापन
Farmer reached the police station after swallowing poisonous substance in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में सचेंडी थाने में मंगलवार दोपहर एक बुजुर्ग किसान पत्नी व बच्चों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल कर लड़खड़ाते हुए पहुंच गया। उसने कहा कि साहब ... पत्नी और बच्चे रोज-रोज परेशान करते हैं। इससे तंग आकर मैने डाई  पी ली है, मेरी जान बचा लीजिए। हरकत में आई पुलिस ने आनन फानन में निजी अस्पताल ले गई, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

सचेंडी के धरमंगदपुर गांव निवासी किसान विष्णु शंकर (60) के परिवार में पत्नी सावित्री व तीन बेटे हैं। इनमें दो दिव्यांग है। मंगलवार दोहपर विष्णु शंकर सचेंडी थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी और बच्चों प्रताड़ित होकर डाई पी लेने की बात कही। इस पर वहां मौजूद  पुलिसकर्मी उन्हें आनन फानन में निजी अस्पताल ले जहां। जहां डॉक्टरों ने समय रहते हालत पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

इधर पुलिस की सूचना मौके पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने जमकर फटकार लगाई। सचेंडी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद के बाद वृद्ध ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया था। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि विष्णु शंकर पहले भी डराने के लिए आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

खेत बेचने की वजह से होता है विवाद
पुलिस के मुताबिक विष्णु शंकर के पास 35 बीघा खेती थी, जिसमें वह 20 बीघा पहले ही बचे चुका है। शेष 15 बीघा खेत बेचने की फिराक में है, जिसकी वजह से घर में आए दिन पत्नी व बेटे से विवाद होता है। मंगलवार को विष्णु शंकर पांच बीघा खेत  बेचने की बात कर रहा था, जिस पर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर विष्णु शंकर ने घर से बाहर आकर डाई पी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed