{"_id":"613fab8e8ebc3e7d14332ec3","slug":"farmer-guarding-the-farm-dies-due-to-bike-collision-akbarpur-news-knp652012952","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे किसान की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे किसान की बाइक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पुत्री की तहरीर पर मड़ौली गांव निवासी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
किशनपुर गांव निवासी तुलसीराम (55) रविवार की रात फसल की रखवाली करने खेत पर गए थे। इस दौरान वह सड़क किनारे बैठे थे। तभी वहां से गुजरे मड़ौली गांव निवासी बाइक चालक रामसिंह ने किसान को टक्कर मार दी। इससे तुलसीराम की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास खेतों पर मौजूद अन्य किसानों ने बाइक चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। मौत की सूचना पर पत्नी रामकली, पुत्र अशोक, रामचंद्र, चरण सिंह, पुत्री स्नेहलता व संगीता का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
पुत्री संगीता ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की तहरीर दी। मंगलपुर थाने के दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि तुलसीराम की पुत्री की तहरीर पर मड़ौली निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।