{"_id":"618ad130cbe6c96c6b55b5c1","slug":"farmer-going-to-harvest-crops-in-kanpur-countryside-dies-after-being-hit-by-a-train-akbarpur-news-knp6630244130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में फसल काटने जा रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में फसल काटने जा रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर ट्रैक पार कर फसल काटने जा रहा खितारी गांव निवासी किसान शाहपुर फाटक के पास डाउन लाइन से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पेट्रोलिंग कर रहे कीमैंन ने सूचना झींझक स्टेशन पर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के खितारी गांव निवासी किसान वीरेंद्र (21) पुत्र रामऔतार के खेत रेलवे लाइन की दूसरी तरफ है। उनके खेत में धान की फसल की कटाई चल रही है। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे वीरेंद्र घर से धान की फसल की कटाई करने खेत पर जा रहा था।
शाहपुर फाटक के पास खंभा नंबर 1084/16-18 के बीच डाउन लाइन पार करते समय अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहां पेट्रोलिंग कर रहे कीमैंन अजय वर्मा ने नजर पड़ते ही सूचना झींझक स्टेशन पर दी।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर झींझक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसान की मौत पर उसके पिता रामऔतार, भाई जागेश्वर, बल्लू, मां छिदानी देवी का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
मृतक के पिता रामऔतार ने बताया कि पुत्र धान काटने खेतो पर जा रहा था तभी रेलवे लाइन पार करते समय हादसा हो गया। एसएसआई मंगलपुर अनुज अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।