फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer dies of illness; murder alleged.

Kanpur News: बीमारी से किसान की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of illness; murder alleged.
रूरा। थाना क्षेत्र के करिंगापुर में बुधवार की दोपहर दो बजे के करीब किसान की बीमारी से घर पर मौत हो गई। मौत के बाद उसके बड़े बेटे ने हत्या का आरोप लगा देर शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। करिंगापुर निवासी किसान रामसनेही पाल (70) कई दिनों से बीमार चल रहे थे। बीमारी से उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद बड़े बेटे शिव सिंह ने परिवार के एक सदस्य पर हत्या का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से जानकारी की। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिक जांच में किसान की बीमारी से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed