फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer dies due to falling of tree branch

Kanpur News: पेड़ की डाल गिरने से किसान की मौत

Sat, 18 May 2024 02:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 18 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to falling of tree branch
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी किसान के ऊपर आम के पेड़ की डाल गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गोपालपुर के महेंद्र ने बताया कि चाचा राजेंद्र (60) गुरुवार को खेत में मूंग की फसल देखने गए हुए थे। वह आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। ऊपर से डाल गिरने से वह घायल हो गए। इलाज के लिए परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉ. राजवीर सिंह ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाने पर डॉ. श्रीप्रकाश ने उसे मृ़त घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो वर्ष पूर्व बेटे की आकस्मिक मौत हो गई थी। पांच पुत्रियां हैं जिनमें तीन का विवाह हो चुका है। मृतक की पत्नी शांति और बेटियां बिलखती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed