फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer died in mahoba due to lack of water

सिंचाई का साधन न होने से परेशान किसान की सदमे से मौत, जवान बेटी की शादी करने की भी सता रही थी चिंता

Mon, 24 Jun 2019 11:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 24 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
farmer died in mahoba due to lack of water
फसल
महोबा के ग्राम रूरीकला में एक किसान की सदमे से मौत हो गई। खेतों में फसल के बेहतर उत्पादन के लिए सिंचाई का साधन न होने से किसान परेशान रहता था। जवान बेटी के हाथ पीले करने की भी चिंता किसान को सता रही थी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम रूरीकला निवासी किसान जवाहरलाल (53) पुत्र मुन्नीलाल पटेल के पास 25 बीघा भूमि थी। वह खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था। सिंचाई का साधन न होने से कई वर्षों से खेती में बेहतर पैदावार नही हो रही थी। जिससे किसान परेशान रहता था।
विज्ञापन


 

किसाान को जवान बेटी के हाथ पीले करने की भी सता रही थी चिंता

सोमवार को जवाहरलाल खरीफ फसल की जुताई बुआई को लेकर खेत पर गया था। जहां सदमा लगने से वह अचेत होकर गिर गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। 

मृतक के पुत्र हेमंत ने बताया कि उसके पिता फसल की सिंचाई का साधन न होने से परेशान रहते थे। उन्हें छोटी पुत्री सीमा (19) की शादी की चिंता सताती रहती थी। कई वर्षों से बेहतर उत्पादन नही हुआ। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।

पुत्र की शादी हो चुकी है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। उधर तहसीलदार कुलपहाड़ राजेंद्र शुक्ला का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नही है। राजस्व टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed