चित्रकूट: हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार किसान को डंपर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में हाईवे किनारे खड़े बाइक सवार किसान को डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चित्रकूट में पहाड़ी थाना क्षेत्र के अरक्षा बरेठी गांव के किसान अनिल त्रिपाठी मंगलवार सुबह अपनी बाइक से शिवरामपुर में खरीदारी करने आए थे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए घर जा रहे थे। इसी दौरान फोन पर बात करने के लिए हाईवे के किनारे रुक गए। सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।