{"_id":"63ef31e2e575377d9203ece5","slug":"farmer-died-due-to-electrocution-in-mahoba-wire-fell-while-irrigating-2023-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mahoba: करंट लगने से किसान की मौत, सिंचाई करते समय टूटकर गिरा था तार, मौके पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba: करंट लगने से किसान की मौत, सिंचाई करते समय टूटकर गिरा था तार, मौके पर ही तोड़ा दम
Fri, 17 Feb 2023 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 17 Feb 2023 01:22 PM IST
सार
अजनर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। किसान खेत पर मोटर चालू कर रहा था। इस दौरान हाईटेंशन का तार टूटकर गिरा और उसकी मौत हो गई। परिजन खेत में पहुंचे, तो वह मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के भेजा है।
विज्ञापन
मृतक जितेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में अजनर थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से सिंचाई कर रहे किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
टिकरिया गांव निवासी जितेंद्र (24) के पिता नारायणदास की आठ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से जीतेंद्र खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। गुरुवार की रात जितेंद्र खेत की सिंचाई करने गया था। खेत में पाइप बिछाकर मोटर चलाई।
विज्ञापन
इसी दौरान खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर जितेंद्र के ऊपर गिरा। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। देर रात तक घर न पहुंचने पर छोटे भाई सचिन ने खेत जाकर देखा, तो जितेंद्र विद्युत तार से झुलसा पड़ा था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक की तीन बड़ी बहनों मालती, आकांक्षा व राजकुमारी की शादी हो चुकी है। छोटा भाई सचिन, बहन सावित्री व मां वतीबाई का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार चलाने वाले की मौत से अब मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दी गई।
