{"_id":"648ad5eaeb4ee0ea90028587","slug":"farmer-died-by-train-accident-happened-while-crossing-railway-track-dead-body-sent-for-postmortem-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: ट्रेन से कटकर किसान की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: ट्रेन से कटकर किसान की मौत, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 15 Jun 2023 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:42 PM IST
सार
Fatehpur News: बसावनखेड़ा गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय किसान ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में गुरूवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर किसान की मौत हो गई। खेत जा रहे लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव बसावनखेड़ा गांव निवासी शिवप्रकाश सिंह यादव किसान थे।
विज्ञापन
गुरूवार भोर पहर वह घर से टहलने के लिए निकले थे। सुबह खेत जा रहे लोगों ने गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर पड़े शव को देखा और परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक के भाई तुषार सिंह यादव ने बताया कि भाई रोज सुबह टहलने के लिए जाया करते थे। इत्तेफाक है कि ट्रेन को देख नहीं पाए। रेलवे अंडरपास थोड़ी दूरी पर पर है। इसलिए गांव के सामने से ही रेलवे ट्रैक पार करके निकल जाते थे। मृतक की पत्नी कमला देवी पति की मौत से बदहवास हो गई।
विज्ञापन