फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   farewell ceremony: SP's eyes welled up with tears of farewell after meeting the elderly

Farewell Ceremony: वृद्धजनों से मिलकर एसपी की आंखों से छलके विदाई के आंसू, बुजुर्गों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Thu, 12 Sep 2024 10:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Sep 2024 10:10 PM IST
सार

Auraiya News: गाजियाबाद में पीएसी सेना नायक के पद पर स्थानांतरण होने के उपरांत एसपी चारू निगम आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का आशीर्वाद लेने पहुंची। वृद्धजनों से मिले अपनेपन से आत्म विभोर एसपी चारू निगम अपनी आंखों से गिर रहे आंसुओं को रोक न सकीं।

विज्ञापन
farewell ceremony: SP's eyes welled up with tears of farewell after meeting the elderly
वृद्धाश्रम में वृद्धजनों से मिलकर भावुक एसपी चारू निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

27 माह के कार्यकाल के दौरान अपने प्रयासों से एसपी चारू निगम ने जहां जिले में अपराधियों के हौंसलों को नेस्तानाबूद किया तो वहीं अपनी कार्यकुशलता से लोगों के दिलों में भी जगह बनाई। इसका जीता जागता उदाहरण वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का आशीर्वाद लेने के दौरान एसपी चारू निगम की आंखों में साफ तौर पर झलता नजर आया। इस बीच वृद्धजनों ने भरी आंखों से बेटी को सफलता के साथ अगले सफर के लिए विदा किया।
विज्ञापन



तो एसपी चारू निगम की आंखें भी छलकने से न रुक सकीं। गाजियाबाद में पीएसी सेना नायक के पद पर स्थानांतरण होने के उपरांत एसपी चारू निगम बुधवार को आनेपुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। जहां उन्होंने उपस्थित वृद्धजनों का आशीर्वाद लिया। इस बीच अपने बीच से विदा हो रही बेटी को आशीर्वाद देने के दौरान वृद्धजनों की आंखों से आंसू छलकने लगे। वृद्धजनों से मिले अपनेपन से आत्म विभोर एसपी चारू निगम भी इस पल में अपनी आंखों से गिर रहे आंसुओं को रोक न सकीं।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सभी वृद्धजनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया व उनके साथ नृत्य भी किया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उधर गुरुवार को दिबियापुर स्थित एक गेस्ट हाउस में एसपी चारू निगम को विदाई कार्यक्रम आयोजित कर उनके कार्यकाल की सराहना की गई। इस दौरान एसपी ने जिले में बिताए अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से मिले सहयोग को लेकर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed