Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The scumbag who escaped from Indore jail was arrested in an encounter in Etawah

Etawah: इंदौर जेल से फरार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, 10 महीने पहले भागा था, भाई को भी पुलिस ने दबोचा

Thu, 19 Jan 2023 07:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Jan 2023 07:11 PM IST
सार

इंदौर जेल से फरार बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उसके भाई को भी पुलिस ने दबोचा है। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
The scumbag who escaped from Indore jail was arrested in an encounter in Etawah
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में 10 माह पूर्व इंदौर जेल से भागे बदमाश को बिठौली थाना पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके भाई को भी धर दबोचा। उनके पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक मिली है। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने वार्ता की।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को बिठौली थाना पुलिस संदिग्धों की तलाश में गांव मर्दानपुरा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर दो लोग दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, तो दोनों भागने लगे।
विज्ञापन

पीछा किया तो बदमाशों की बाइक फिसल गई। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दोनों को दबोच लिया। आरोपी बाइक के कागज दिखा नहीं सके। पूछताछ में अपने नाम रोहित यादव और आशीष उर्फ आशू यादव निवासी सांगली थाना फूप जिला भिंड बताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसएसपी ने बताया कि रोहित शातिर अपराधी है। वह 18 माह पहले भिंड की जेल से भी भाग चुका है। दोनों पर एमपी के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से रोहित पर तीन हजार का इनाम है। पकड़े गए दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

इंदौर और भिंड पुलिस कर रही थी तलाश
एसएसपी ने बताया कि दोनों शातिर बदमाशों की तलाश इंदौर और भिंड पुलिस काफी समय से कर रही थी। यह दोनों जिले में किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे। एमपी पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed