फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Family uncle murdered by hitting him on the head with a shovel

Kanpur : ताऊ के सिर पर फावड़े का बेंट मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में; ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ तहरीर

Sun, 20 Jul 2025 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 01:45 AM IST
सार

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने मौका मुआयना किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Family uncle murdered by hitting him on the head with a shovel
हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेनपश्चिम पारा क्षेत्र में शनिवार देर रात युवक ने पारिवारिक ताऊ की हत्या कर दी। वह चारपाई पर लेटे हुए थे। अचानक युवक नशे में धुत होकर उनके पास पहुंचा। दोनों में कुछ कहासुनी हुई। अचानक युवक ने उनके सिर पर फावड़े के बेंट से ताबड़तोड़ हमलाकर दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने मौका मुआयना किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के बेटे ने आरोपी, उसके ग्राम प्रधान चाचा समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


कठोंगर का मजरा नयापुरवा गांव में 48 वर्षीय शिव बालक किसान थे। शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे घर के बाहर चारपाई पर लेटे हुए थे। अचानक उनका पारिवारिक भतीजा नीरज राजपूत नशे में धुत होकर उनके पास पहुंच गया। दोनों में कुछ बातचीत हुई। फिर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रज राजपूत ने नजदीक रखे फावड़े के बेंट से शिव बालक के सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद नीरज ने छत पर मौजूद शिव बालक के बेटे राहुल और रोहित की ओर बेंट फेंका और कहा कि तुम्हारे पिता को निपटा दिया है।

घटना पर दोनों बेटे नीचे उतरकर आए। पत्नी अनीता भी आ गई। गांव वालों को हत्या का पता चला तो सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह और फॉरेंसिक की टीम आ गई। मौका मुआयना कर साक्ष्य लिया।


डीसीपी दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि हत्यारोपी नीरज राजपूत को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के बेटे राहुल ने नीरज राजपूत, ग्राम प्रधान समर राजपूत और राम बिलास के खिलाफ तहरीर दी है। समर राजपूत और राम बिलास आरोपी के चाचा हैं। एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed