{"_id":"5c5ae686bdec22739521779d","slug":"family-murdered-old-man-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी, पुत्र और बेटियों की रूह कंपा देने वाली बर्बरता, बुजुर्ग की मौत से सिहर उठा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी, पुत्र और बेटियों की रूह कंपा देने वाली बर्बरता, बुजुर्ग की मौत से सिहर उठा इलाका
Thu, 07 Feb 2019 06:16 AM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन, नबी अहमद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शंभूखेड़ा मजरा अरिहावां में बकरी को खेत से भगाने के विवाद में एक ही परिवार के छह लोगों ने बुजुर्ग को लाठी और ईंटों से वार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे बुजुर्ग के परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर एक ही परिवार के छह लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शंभूखेड़ा निवासी नबी अहमद (70) का खेत गांव में ही है। उसके खेत में इन दिनों सरसों की फसल है। बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे नबी अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव निवासी अबरार की बकरी नबी के खेत में घुस गई। नबी ने बकरी को हांककर खेत से बाहर कर दिया।
इसको लेकर अबरार और नबी अहमद के बीच विवाद हो गया। विवाद होता देख अबरार की पत्नी खतीजा, पुत्र अफजल, पुत्री जहीदुन, अजरुन और सजीरुन भी वहां पहुंच गईं। इन लोगों ने लाठी डंडों से नबी की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान ही अबरार ने खेत में पड़ी ईंट उठाकर नबी के सिर पर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से नबी अहमद वहीं गिरकर बेसुध हो गया।

सभी आरोपी फरार हैं
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी नबी के पुत्र निसार को दी, तो वह अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल पिता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए निकला, लेकिन सीएचसी पहुंचने से पहले ही रास्ते में नबी ने दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर नबी के शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि मृतक के पुत्र निसार अहमद की तहरीर पर अबरार पुत्र यूसुफ, अबरार की पत्नी खतीजा, पुत्र अफजल और पुत्रियों जहीदुन, अजरुन और सजीरुन के विरुद्ध हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।