फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   family in deep trauma after son and daughter death

इस परिवार पर टूटा ऐसा कहर, जानकर आपकी आंखों से गिर पड़ेंगे आंसू

Wed, 08 Mar 2017 09:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
family in deep trauma after son and daughter death
डेमो पिक
इटावा के एक परिवार में दुखों का ऐसा सैलाब आया जिसमें उनका सबकुछ छिन गया। अगर आप इस परिवार की दुखभरी दास्तान सुनेंगे तो आप खुद की आंखों से आंसू नहीं रोक पाएंगे। पूरे घर में चीख पुकार मची है। सहारा देने वाले भी गम में डूबे हैं। 
विज्ञापन

 

 

बहन की मौत की खबर सुन भाई देखने आ रहा था और फिर...

family in deep trauma after son and daughter death
डेमो पिक
जसवंतनगर के ग्राम कैस्त में मंगलवार शाम हादसे में बहन मारी गई। जिसे देखने उसका भाई आ रहा था। वह बराबर घर वालों से फोन पर बात करता हुआ आ रहा था। लगातार वह और उसका परिवार रो रहा था। दोनों तरफ से दर्द फूट-फूट कर बाहर निकल रहा था। भाई बाइक पर सवार था। वह बात करते-करते एक दम बेसुध हो चुका था। उसे जरा भी अंदाजा न रहा था कि वह बाइक पर है और उसके अगल-बगल वाहन गुजर रहे हैं।


इसी बीच एक ऐसा हादसा हुआ जिसमें बेटे का सम्पर्क उसके परिजनों से टूट गया। मां-बाप ने फिर से फोन लगाया लेकिन फोन नहीं लगा। उनका दिल जोरों से धड़कने लगा। वे लगातार लड़के का फोन लगाते रहे लेकिन बात नहीं हो सकी। इंतजार की रात गुजरने के बाद एक ऐसी खबर मिली जिसने परिवार की कमर तोड़ कर रख दी। दर्द दौगूना हो गया था। ऐसा दर्द जिसे परिवार कभी भूला नही पाएंगे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल

family in deep trauma after son and daughter death
डेमो पिक

कैस्त निवासी सिंहनाथ सिंह की पुत्री उर्वशी (16) की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई थी। ये खबर परिजनों ने उसके भाई अभिषेक उर्फ सिंकी (25) को दी तो वह रात को ही बाइक से घर के लिए चल दिया। जसवंतनगर आते समय उसकी अकबरपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।

वह लखनऊ से बीटेक कर रहा था। परिजनों ने बताया कि सिंकी बाइक से ही लखनऊ से मंगलवार शाम 6 बजे के बाद जसवंतनगर के लिए चल दिया। रात लगभग 8 बजे के बाद उसका परिजनों से संपर्क टूट गया। रात भर अभिषेक की खबर न मिलने से सभी परेशान थे। बुधवार सुबह  थाना जसवंतनगर पुलिस से उन्हें कानपुर देहात में अकबरपुर के पास दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत की खबर मिली।


उन्हें पता चला कि मृतक युवक उनका पुत्र अभिषेक है तो उनके होश उड़ गए। पुत्री की मौत से बेहाल पिता पुत्र को खोकर पूरी तरह टूट गया। उन्होंने परिवार की महिलाओं को घटना की जानकारी नहीं दी और सीधे रनियां कानपुर देहात शव लेने चले गए। अभिषेक का शव गांव कैस्त नहीं पहुंचा है।  गांव में दोहरी घटना से मातम सा छाया है। मृतक अभिषेक कीबड़ी बहिन स्वाती का विवाह लखनऊ में हो चुका है।  अभिषेक दूसरे नंबर का था। उससे छोटा रोहित (23) तथा छोटी बहिन नेहा (20) है। सबसे छोटी बहन उर्वशी हादसे में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed