फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake stamp and notary ticket case in kanpur

फर्जी स्टांप व नोटरी टिकट मामला: वेंडरों की जमानत के लिए आए थे जालसाज, पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 14 Mar 2021 01:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Mar 2021 01:27 PM IST
विज्ञापन
Fake stamp and notary ticket case in kanpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में फर्जी स्टांप व नोटरी टिकट के साथ गुरुवार को पकड़ी गई जालसाज महिला व वेंडर से पूछताछ में एक और खुलासा हुआ है। दोनों पूर्व में जेल भेजे गए साथियों कर्नलगंज निवासी वेंडर शीजान व प्रयागराज निवासी रंजीत कुमार की जमानत के लिए वकील की तलाश में शहर आए थे।
विज्ञापन


एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि फर्जी स्टांप और नोटरी टिकट की छपाई भागलपुर, पटना व कोलकाता में होने का पता चला है। इन जगहों से सरगना पूरे गैंग का संचालन कर रहे हैं। धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया गया है। बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि जौनपुर लाइन बाजार उमरपुर निवासी वेंडर चंदन कुमार गुप्ता व बिहार वैशाली लालगंज के लखनसराय गांव निवासी सरिता सरोज के पास से 2.71 लाख रुपये के इस्तेमाल किए हुए स्टांप व नोटरी टिकट बरामद हुए थे।
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर स्टांप लखनऊ और बदायूं कोषागार के हैं। दोनों रिजर्वेशन कराकर ट्रेन से जौनपुर से लखनऊ पहुंचे थे। यहां से लौटने का भी रिजर्वेशन था। जांच में रेलवे जैसे सरकारी विभागों के ठेकों में इस्तेमाल हुए स्टांप और नोटरी टिकटों को जालसाजों को बेचे जाने का इनपुट मिला है। जांच जारी है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि स्टांप मुहैया कराने वाले लखनऊ के युवक को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई है। वहीं पटना में ब्लीचिंग करने वाले की धरपकड़ के लिए जल्द टीम भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed