फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake notes worth Rs 2.96 lakh recovered, youth from Punjab arrested

कानपुर: 2.96 लाख रुपये के नकली नोट बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार

Thu, 23 Sep 2021 06:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 23 Sep 2021 06:07 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से दिल्ली गया था। वहीं एक शख्स ने उसको बैग व रकम दी थी। उसका कहना है कि उसकी नौकरी आर्मी में लग गई है वह ज्वाइन करने आया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जो कहानी बता रहा है, वह फर्जी है।

विज्ञापन
Fake notes worth Rs 2.96 lakh recovered, youth from Punjab arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब निवासी एक युवक बुधवार शाम को नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो लाख 96 हजार रुपये के नकली नोट मिले हैं। हरबंश मोहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। कई बिंदुओं पर तफ्तीश जारी है। नोट कहां से आए, इसका पता किया जा रहा है। नोटों की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा के मुताबिक पंजाब के तरण तारण जिला निवासी मनप्रीत सिंह बुधवार शाम करीब तीन बजे हरबंश मोहाल स्थित एक टेली कम्युनिकेशन की दुकान पर पहुंचा था। उसने पंजाब के एक एसबीआई एकाउंट में दुकानदार अभिषेक गुप्ता से एक लाख रुपये ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन


उसके एवज में एक लाख रुपये की नकदी दी। दुकानदार ने जब गिनती की तो पता चला कि ऊपर और नीचे पांच सौ का नोट असली है, बाकी नकली हैं। दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मनप्रीत को हिरासत में ले लिया। तलाशी ली तो तीन लाख के नकली नोट (पांच सौ व सौ के नोट) और मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से लेकर आया था नकली करेंसी 
आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से दिल्ली गया था। वहीं एक शख्स ने उसको बैग व रकम दी थी। उसका कहना है कि उसकी नौकरी आर्मी में लग गई है वह ज्वाइन करने आया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जो कहानी बता रहा है, वह फर्जी है। दिल्ली के शख्स के बारे में पता किया जा रहा है।

कई बार शहर आ चुका है मनप्रीत 
मनप्रीत कई बार कानपुर आ चुका है। आशंका है कि वह इसी तरह से नकली नोटों को खपाने के लिए शहर आता है। उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर पुलिस खंगाल रही है। इससे पहले भी एक बार अभिषेक गुप्ता से एक लाख रुपये ट्रांसफर करा चुका है। तब उसने असली नोट दिए थे।

एटीएस-एनआईए कर सकती है जांच
नकली करेंसी को लेकर नियम बेहद सख्त हैं। नकली करेंसी की बरामदगी की जांच एटीएस और एनआईए तक करती है। अभी शुरुआती जांच पुलिस कर रही है। जांच में अभी तक सामने आया कि नोट चिल्ड्रेन बैंक (खेलने वाले नोट) के हैं। एडीसीपी का कहना है कि अगर कोई और तथ्य सामने आएगा तो अन्य एजेंसियों को जानकारी दी जाएगी। अमूमन नकली नोट में आतंकी कनेक्शन सामने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed