फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fake head constable caught by the police, used to extort the robe of uniform, report filed

‘Fake Cop’ Case: पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी हेड कांस्टेबल, वर्दी का रौब गांठ करता था उगाही, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 15 Jul 2023 01:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 15 Jul 2023 01:37 PM IST
सार

Unnao Crime: सीओ संतोष सिंह बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Fake head constable caught by the police, used to extort the robe of uniform, report filed
फर्जी पुलिस हेड कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों पर रौब गांठ कर उगाही करने का मामला सामने आया है। यहां एक फर्जी पुलिस हेड कांस्टेबल को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

हरदोई जिले के संडीला नयागांव निवासी विमलेश पुत्र गयलू शुक्रवार देर शाम पुलिस की वर्दी पहन कर हसनगंज कोतवाली के अकबरपुर मोहनीखेड़ा मोड़ के पास ग्रामीणों पर रौब गांठ रहा था। उसकी बोली और बातचीत के तरीके से शक होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

एसआई धर्मेंद्र सिंह अपने साथ हमराही सिपाही अरविंद कुमार अजय कुमार के साथ पहुंचे। इसके बाद वर्दी पहने युवक को पकड़ कर कोतवाली लाकर पूछताछ की। आरोपी ने महाराजगंज जनपद रायबरेली थाने में कांस्टेबल के पद  पर बताया, जिस पर महराजगंज थाने में संपर्क किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई हजार में खरीदी थी पुलिस की वर्दी
इस पर झूठ खुल गया। कड़ाई से पूछताछ पर बताया कि मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। कुछ दिन पहले लखनऊ जिले से ढाई हजार रुपए में पुलिस की वर्दी खरीदी, जिसमें नेम प्लेट सहित पीएनओ नंबर 162350556 अंकित था।

धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
वर्दी पहनकर गांवों में जाकर लोगों पर रौब गांठ कर उगाही, होटल ढाबों में फ्री में चाय नाश्ता और बस टेंपो में बिना किराया चलता था। सीओ संतोष सिंह बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed