{"_id":"5facb5268ebc3e9bee594644","slug":"fake-bail-case-fir-will-be-lodge-against-more-than-200-more-criminals-and-bail-givers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जमानत का मामला: 200 से अधिक और अपराधियों व जमानतगीरों पर होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी जमानत का मामला: 200 से अधिक और अपराधियों व जमानतगीरों पर होगी रिपोर्ट
Thu, 12 Nov 2020 12:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्जी जमानत पर बाहर आए बुधवार को जिन 59 बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, वे केवल गैंगस्टर के मामलों के आरोपी हैं। पुलिस ने लूट, हत्या, डकैती, पुराने नोट बदलने वाले जैसे केसों के करीब 200 लोगों को और चिह्नित किया है। इनमें फर्जी जमानतगीर भी हैं।
कोर्ट की तरफ से दस्तावेज मिलने और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि चकेरी के हत्या के केस में फर्जी जमानत लगाई है। इसी तरह गोविंदनगर थाने में दर्ज केस में भी फर्जी जमानतदार लगाकर जमानत दिलाई गई। ये भी हत्या का केस है। कुल मिलाकर 200 से अधिक और केसों में फर्जीवाड़ा कर जमानत दिलाई गई है। इसकी भी रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी गई है।
अभी गिरोह पर कार्रवाई नहीं
कथित वकीलों और आरटीओ के दलालों ने मिलकर ये पूरा फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस ने इनमें से कइयों को चिह्नित भी किया है। हालांकि अभी तक इस गिरोह पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। अफसरों का कहना है कि इन सभी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य जुटाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
टीम बनाकर होगी विवेचना
एसपी पश्चिम ने बताया कि केस में आरोपियों की संख्या काफी है। अभी कई और केस दर्ज होंगे, जिसमें लंबी विवेचना करनी होगी। इसलिए विवेचकों की टीम बनाई जाएगी। ताकि समय पर विवेचना हो सके।