{"_id":"6abeb4c187e5ae7abf0b52b9","slug":"factory-worker-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-speeding-vehicle-kanpur-news-c-220-1-akb1007-149809-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत
Fri, 02 Oct 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन निवासी फैक्टरी कर्मी को बुधवार रात को बाइक से ड्यूटी जाने के दौरान कानपुर नगर के रेउना थाना थाना क्षेत्र के अकबरपुर झबैया के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे सीएचसी गजनेर ले आई। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जरसेन निवासी चंद्रपाल ने बताया कि भाई गुलाब सिंह (31) रनियां की एक फैक्टरी में काम करते थे। बुधवार की शाम सात बजे के करीब वह घर से रात की ड्यूटी जाने के लिए बाइक लेकर निकले थे। मूसानगर-गजनेर मार्ग पर रेउना थाना क्षेत्र के अकबरपुर झबैया गांव के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उनको सीएचसी गजनेर ले आई। यहां डॉ. मुकेश पाठक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर पत्नी संजना देवी व परिजन रोने लगे। गजनेर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई रेउना थाना पुलिस की ओर से की जाएगी।