{"_id":"6a59403bbba1b5446a0c3b34","slug":"factory-worker-ends-life-after-3-lakhs-written-on-palm-runs-out-kanpur-news-c-220-1-akb1007-145869-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हथेली पर लिखा तीन लाख खत्म फिर फैक्टरी कर्मी ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हथेली पर लिखा तीन लाख खत्म फिर फैक्टरी कर्मी ने जान दी
Fri, 17 Jul 2026 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में रहने वाले फैक्टरी कर्मी का शव बृहस्पतिवार सुबह फंदे से लटकता मिला। पुलिस जांच में उसके बाएं हाथ में तीन लाख रुपये खत्म लिखा मिला। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए।
कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के कुटरा मकरंदपुर निवासी राजवीर सिंह (45) जैनपुर की एक फैक्टरी में काम करते थे। वह बेटे धनंजय के साथ यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। बेटे धनंजय ने बताया कि बुधवार शाम को पिता का एक युवक से लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह पिता उससे पास की दुकान पर चाय पीने जाने की बात कहकर निकले थे। इसके कुछ देर बाद पिता का शव पेड़ में रस्सी के फंदे पर मिलने की जानकारी मिली। पिता के बाएं हाथ में तीन लाख.. खत्म लिखा था।
घटना की जानकारी पर आईं पत्नी विनीता, बेटी सन्नो, मन्नो, गुन्नो भाई रामवीर, धर्मराज शव देख कर रोने लगे। परिजन ने लेनदेन को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए, इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि फैक्टरी कर्मी जैनपुर में साली व बेटे के साथ रह रहा था। फैक्टरी कर्मी ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। हाथ पर लिखे मिले तीन लाख रुपयों व अन्य बिंदुओं को लेकर छानबीन की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।